नालंदा: बिहारशरीफ के अयोध्यानगर में आयोजित चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ सोमवार को भक्ति में माहौल में संपन्न हो गया। हरिद्वार के शांतिकुंज से आए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के प्रकांड पंडित वा कथावाचक सुरेश बाबू के द्वारा कथा और प्रवचन और भजन कीर्तन की गई। समापन के मौके पर बढ़ते ग्लोबिंग वार्मिंग को देखते हुए हर व्यक्ति ने एक एक पेड़ लगाने के साथ साथ अपने अंदर के छुपे बुराइयों को मिटाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रात्रि ब्रह्मदीप महायज्ञ रहा जो काफी मनमोहक था। श्रद्धालु अपने घरों से दीप लेकर आए और दीप प्रज्वलित कर कन्याओं के द्वारा रंगोली बनाया गया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री शक्तिपीठ के पुजारी प्रह्लाद कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, आयोजक सुरेश यादव, अनुज कुमार, अंकित कुमार, मीना देवी, रेखा देवी, सुनैना देवी, गीतांजलि देवी, राखी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दौरान जिला प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण से मुस्तैद रही।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- CM Nitish के मेदांता में इलाज करवाने पर विपक्ष ने साधा निशाना तो भाजपा ने किया पलटवार
नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट
nalanda nalanda Nalanda
nalanda
Highlights







