Aurangabad में गायत्री परिवार ने लोगों से की अपील, कहा…

औरंगाबाद: औरंगाबाद में गायत्री परिवार ने युवा उत्कर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि भारत को पुनः चक्रवर्ती और जगतगुरु राष्ट्र बनाने का संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रत्येक मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं निर्माता होता है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

प्रत्येक दिन सुबह में आप किसी भी अवस्था में हो अपने जगह पर बैठ जाएं और मात्र 20 मिनट गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। अपने मन में भगवान भाष्कर का स्मरण अवश्य करें जिससे आपके शरीर में ऊर्जा एकत्रित होता है और आपकी बुद्धि का विकास होगा जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र केवल एक मंत्र नहीं बल्कि इस पर विज्ञान ने भी रिसर्च किया है और माना है कि गायत्री मन्त्र के उच्चारण मात्र से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है।

हमारी युवा पीढ़ी अगर इस पद्धति को अपना ले तो भारत को अपने गौरवशाली रूप में विश्व मंच पर स्थापित कर सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के अंदर समस्त शक्तियों का भंडार होता है, वह अपने मनोबल तथा मानव शक्ति और आत्मविश्वास के साथ असंभव को भी संभव बना देता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Union Minister गिरिराज सिंह पर हमला, बाल बाल बचे मंत्री

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

 

Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...