सड़क दुर्घटना में JDU के औरंगाबाद जिला सचिव की मौत, दो अन्य घायल

औरंगाबाद: झारखंड में एक सड़क दुर्घटना में जदयू के औरंगाबाद जिला सचिव की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि एक अन्य की हालत स्थिर है। घटना झारखंड के विशुनपुर गांव के समीप की है। लोगों ने बताया कि जदयू के जिला सचिव आनंद सिंह उर्फ़ टिंकू सिंह अपने दो दोस्त उपेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार सिंह के साथ नेतरहाट जा रहे थे।

इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो कर एक पेड़ से जा कर टकरा गई। टक्कर में जदयू जिला सचिव आनंद सिंह उर्फ़ टिंकू सिंह की मौत हो गई जबकि उनके दो दोस्त उपेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार सिंह घायल हो गए। औरंगाबाद जिला के जदयू जिलाध्यक्ष सह रफीगंज विधानसभा पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आनंद उर्फ टिंकू सिंह की मौत से पूरे जदयू परिवार में शोक का लहर है। आनंद उर्फ टिंकू सिंह की जदयू पार्टी में हमेशा कमी खलेगी।

मृतक के एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं। घटना के बाद जदयू जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला कोषाध्यक्ष उदय कुमार सिंह, राजीव रंजन उर्फ राजा बाबू, मदनपुर प्रंखड शमशेर सिंह, जदयू रफीगंज सुनिल कुमार वर्मा, नेयाज अशर्फी, जदयू वरिष्ठ नेता कौशल चंद्रवंशी, सुधीर गुप्ता, रोहित गुप्ता सहित अन्य जिला के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Munger के पर्यवेक्षण गृह में रात्रि प्रहरी की पिटाई कर भाग निकले चार लड़के

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

JDU JDU JDU JDU

JDU

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...