Munger के पर्यवेक्षण गृह में रात्रि प्रहरी की पिटाई कर भाग निकले चार लड़के

मुंगेर: मुंगेर में पर्यवेक्षण गृह से चार बालक रात्रि प्रहरी और गृह पिता के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बना कर भाग निकले। चार लड़कों के पर्यवेक्षण गृह से भागने की खबर के बाद जिले में अफरातफरी मच गई। मामला किला परिसर स्थित पर्यवेक्षण गृह की है जहां बीती रात चार लड़कों ने बाथरूम जाने के नाम पर पहले गेट खुलवाया और रात्रि प्रहरी संजय कुमार की जम कर पिटाई कर उनका हाथ मुंह बांध कर बाथरूम में बंद कर दिया और भाग निकले।

सभी चारों बच्चे कार्यालय में उपस्थित गृह पिता अधिक लाल को उनके कार्यालय में ही बंद कर सभी दीवार फांद कर भाग निकले। बाद में फिर हल्ला होने के बाद दोनों को बंधकमुक्त कराया गया और फिर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रात्रि प्रहरी ने बताया कि बाथरूम जाने के लिए लड़कों ने ताला खुलवाया और फिर मारपीट कर हाथ मुंह बांध कर चाभी छीन लिया और फिर वे गृह पिता को भी बंधक बना कर भाग निकले।

पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक के आवेदन पर मुंगेर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी के बाद पर्यवेक्षण गृह प्रशासन और जिला प्रशासन फरार बच्चों को ढूंढने की कोशिश में जुट गई है।

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JEHANABAD में हत्या मामले पिता पुत्र को आजीवन कारावास

MUNGER MUNGER MUNGER

MUNGER

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...