औरंगाबाद में श्मशान घाट पर भंवरों ने किया तांडव, एक की मौत कई घायल

औरंगाबाद में दाह संस्कार के दौरान भंवरों ने लोगों को काटा, एक की मौत कई घायल। घायलों को अस्पताल में कराया गया इलाज

औरंगाबाद: औरंगाबाद में एक दाह संस्कार करने गए लोगों पर भंवरे ने हमला कर दिया जिसमें एक की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। भंवरों के हमले बाद लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे और मौके पर अफरातफरी मच गई। पूरी घटना औरंगाबाद के अकौनी गांव में एक व्यक्ति का निधन हो गया था जिसके बाद करीब 150 की संख्या में लोग दाह संस्कार में शामिल होने गांव के ही श्मशान घाट पर पहुंचे थे।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिहार में एक सुर हो गए सत्ता पक्ष और विपक्ष, पढ़ें पूरी खबर

मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तभी अचानक भंवरों के एक झुण्ड ने लोगों पर हमला कर दिया। भंवरों के हमला के बाद लोग इधर उधर भागने लगे लेकिन तब तक भंवरों ने कई लोगों को अपना शिकार बना लिया। भंवरे के काटने की वजह से एक व्यक्ति अलखदेव पासवान की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गये।

घायलों ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट पहुंचे जहां पीपल के पेड़ पर लगे भँवरे के छत्ते से भंवरे निकल कर लोगों पर हमला कर दिया।

बेगूसराय से कटा कन्हैया का पत्ता तो औरंगाबाद और बांका सीट पर…

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहाँ सभी का इलाज चल रहा है वहीं चिकित्स्क ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए बौर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया रामस्वरूप सिंह ने बताया कि हम सभी अकौनी गांव निवासी मृतक फौदी पासवान के दाह संस्कार में सामिल होने श्मशान घाट पर गए हुए थे इस दौरान यह घटना घटित हुई है घटना की खबर मिलते ही रफीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को भंवरों से निजात दिलाने की प्रक्रिया में जुट गई

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/

https://22scope.com/

 

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...