Rahul Gandhi एक सक्षम नेता हैं, बनेंगे देश के प्रधानमंत्री-अखिलेश सिंह

पटना: कांग्रेस बिहार प्रदेश मुख्यालय में राहुल गांधी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस अवसर पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने केक काटा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक सक्षम नेता हैं और इस बात को उन्होंने साबित भी किया है। 2024 लोकसभा चुनाव में यह दिख गया कि राहुल गांधी देश के एक मजबूत नेता हैं और वह एक दिन देश के प्रधानमंत्री भी बनेंगे।

अखिलेश सिंह ने नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन के सवाल पर कहा कि वह तो ठीक है लेकिन पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने का क्या हुआ? नीतीश कुमार जी ने सार्वजनिक रूप से यह गुजारिश की थी कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाए लेकिन अभी तक बात आगे नहीं आधी है। इसके साथ ही बिहार के मंत्री के एक विवादित बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्हें किसने रोका है।

भाजपा की सरकार है वह जो चाहें बोल सकते हैं। जबकि सीतामढ़ी से जदयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि ऐसा बयान वही दे सकता है जिसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं हो। ऐसे बयानों से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Araria Bridge Collapse: चढ़ गया सियासी पारा, विपक्ष के नेताओं ने…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्टh

Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...