मामूली विवाद में बाइक सवार युवकों ने दंपति व पुत्र को पीटा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

गया : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम महारानी रोड निवासी नेहा कुमारी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि मामूली विवाद में कुछ युवकों के द्वारा उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। बचाव करने पर उनके पति राम प्रकाश सिंह उर्फ चुमन सिंह के साथ भी मारपीट की गई। थाना में आवेदन देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस संबंध में पीड़िता नेहा कुमारी ने बताया कि विगत 20 जून को उनका पुत्र स्कूटी से संध्या लगभग 6:30 बजे दवा लाने के लिए बाजार जा रहा था। वह स्वयं अपने पति के साथ बाइक से भी उसके पीछे-पीछे जा रही थी। तभी पीपरपांति मोड़ पर एक बाइक से उनके पुत्र की स्कूटी के साथ टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक सवार रहे युवकों ने उनके पुत्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब पति-पत्नी बीच बचाव करने गए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस क्रम में पति के द्वारा लाइसेंसी हथियार निकाल कर हवाई फायरिंग किया गया। जिसके बाद मारपीट कर रहे युवक फरार हो गए। फरार होने के क्रम में युवकों ने लाइसेंसी हथियार को छीनने का भी प्रयास किया।

वहीं मारपीट के दैरान युवकों ने सोने की चेन व उनके पास रहे 52 सौ रुपए भी छीन लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी आवेदन देकर कोतवाली थाना को दिया गया। दूसरे पक्ष के द्वारा भी थाना में आवेदन दिया गया, लेकिन दूसरे पक्ष का आवेदन लेकर प्राथमिक दर्ज कर दी गई और हमारे द्वारा दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं कोतवाली पुलिस घर पर छापामारी कर परिवार को तंगों-तबाह करने पर लगी हुई है। जिस कारण हमारा पूरा परिवार भयभीत है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद 23 जून को एसएसपी आवास पर हम लोगों ने आवेदन दिया है। हम वरीय अधिकारियों से मांग करते हैं कि पूरे घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। जो लोग भी दोषी हो, उनके ऊपर कारवाई की जाए। उन्होंने कहा कि थाना के द्वारा बार-बार यह दबाव बनाया जा रहा है कि अपने पति को हाजिर करें, क्योंकि उन्होंने फायरिंग की है। नेहा कुमारी ने बताया कि जब हमारे पुत्र पर जानलेवा हमारा हो रहा था, ऐसे में हमलोग अपने पुत्र की जान बचाते या थाना जाते। आखिर यह पुलिस का कैसा व्यवहार है ? उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग करते हैं। साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग करते हैं।

यह भी पढ़े : लूटने वाला गिरोह का गया पुलिस ने किया खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jio Subscriber Growth August 2026: Jio फिर बना नंबर वन! अगस्त...

Jio Subscriber Growth August 2026, नई दिल्ली: देश के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो ने अगस्त 2026 में एक बार फिर नए मोबाइल ग्राहकों...

JTET 2026 Admit Card: 15 अक्टूबर से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र,...

JTET 2026 Admit Card: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 यानी JTET 2026 की तारीख घोषित कर दी गई है। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अनुसार...

Jharkhand Mandar GI Tag: सरहुल-करमा की पहचान मांदर को GI Tag,...

Jharkhand Mandar GI Tag: झारखंड की आदिवासी संस्कृति और लोकजीवन की पहचान माने जाने वाले पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक भौगोलिक पहचान मिल...