जमीन विवाद को लेकर बढ़ी हिंसा, पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार

मोतिहारी : मोतिहारी जिले में एक बार फिर भू-माफियाओं की सक्रियता बढ़ती नजर आ रही है। आए दिन जमीन विवाद को लेकर मारपीट और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला बंजरिया थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जमीन के रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

पीड़ित ने SP स्वर्ण प्रभात के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के जनता दरबार में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघिया सागर निवासी अनवर आलम ने एसपी को आवेदन देकर बताया कि उन्होंने शमशेर आलम से छह धुर जमीन खरीदी थी। जमीन के साथ आने-जाने के लिए रास्ता भी निर्धारित था, जो दस्तावेज में दर्ज है। उसी रास्ते से आसपास के अन्य जमीन मालिक भी आवागमन करते हैं।

Motihari Jamin 1 22Scope News

13 जुलाई को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग जबरन सार्वजनिक रास्ते पर मकान निर्माण कर उसे बंद करने का प्रयास कर रहे हैं – पीड़ित

पीड़ित के अनुसार, 13 जुलाई को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग जबरन सार्वजनिक रास्ते पर मकान निर्माण कर उसे बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपित शमशेर आलम सैफी, शमसद आलम सैफी, संजर आलम सैफी, सफी अहमद सैफी सहित चार-पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार से सिर पर वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

Motihari Jamin 2 22Scope News

SP के निर्देश पर बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है – अनवर आलम

घटना के बाद अनवर आलम ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर बंजरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बावजूद इसके, आरोपियों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है, जिससे वह और उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती, तो आरोपियों का मनोबल इतना नहीं बढ़ता।

Motihari Jamin 3 22Scope News

Motihari Jamin 4 22Scope News

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जांच कर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया है। पीड़ित को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाएगा। इधर, जिले में लगातार बढ़ रहे जमीन विवाद के मामलों को लेकर लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Motihari Jamin 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 कारोबारी गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...