ओरमांझी में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार….

रांची: ओरमांझी में अगवा कर 12 साल की बच्ची के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया है कि बच्ची को अगवा कर कार में बैठाने व दुष्कर्म की घटना का अंजाम देने में सिर्फ वही दोनों शामिल थे।

फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि 18 जून की रात ओरमांझी स्थित पंचायत सचिवलय के बगल से नाबालिग को एक कार में उठाकर  आनंदी बगीचा के समीप ले गए थे और वहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना का अंजाम देने के बाद सड़क किनारे छोड़ दिया था।

इसके बाद पीड़िता को गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों का हुलिया बताया था।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...