पलामू पुलिस के घायल जवान की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत

पलामूः पलामू पुलिस के घायल जवान नित्यानंद महतो की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.

इस से पहले नित्यानंद महतो को रांची के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. नित्यानंद महतो बोकारो के चंदनकियारी के रहने वाले थे.
दरअसल, लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन सुबह-सुबह पलामू पुलिस लाइन से जवानों को मतगणना केंद्र भेजा जा रहा था.

इसी क्रम में पुलिस लाइन में एक पेड़ गिर गया. पेड़ की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए. नित्यानंद महतो के सिर में गंभीर चोट लग गई.

गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया. जहां दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...