Advertisment

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए SNMMCH के आउटसोर्सिंग कर्मी, दो माह से नहीं मिला है मानदेय

धनबाद : कोयलांचल के सबसे बड़े अस्पताल एसएनएमएमसीएच में शनिवार को अपने विभिन्न मांगों को लेकर आउटसोर्सिंग में कार्यरत नर्सिंग एवं पारा मेडिकल कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. बता दें कि 500 से अधिक कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल में आने वाले एवं पूर्व से इलाजरत मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इधर आउटसोर्सिंग कर्मियों ने फ्रंटलाइन एजेंसी पर कर्मियों के शोषण का आरोप लगाया है.

गौरतलब है कि धनबाद एसएनएमएमसीएच जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है. इस अस्पताल में सिर्फ धनबाद जिले के ही नहीं बल्कि गिरिडीह, जामताड़ा, हजारीबाग, कोडरमा आदि जिले के भी मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से इन जिलों से आने वाले मरीजों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है.

हड़ताली कर्मियों में जीएनएम नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ जैसे लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, ओटी असिस्टेंट, वार्ड बॉय आदि शामिल हैं. जिनके ऊपर चिकित्सा व्यवस्था का सारा दारोमदार होता है. पिछले दो माह से इन कर्मियों को वेतन नहीं मिला है और हमेशा समय पर वेतन नहीं दिया जाता है. साथ ही राष्ट्रीय अवकाश पर किए गए कार्य का भी उन्हें भुगतान नहीं मिलता है. वेतन संबंधी तथा अन्य मांगों को लेकर यह सभी कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. जिस कारण इमरजेंसी, सीसीयू, आईसीयू, एसआईसीयू समेत तमाम मरीजों और उनके परिजनों में संशय की स्थिति बनी हुई है.

गंभीर मरीजों के परिजनों को और भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस अस्पताल में तकरीबन आउटडोर में 2000 और इनडोर में लगभग 500 मरीजों का प्रतिदिन इलाज होता है. वहीं मरीजों के परिजनों ने भी अपनी परेशानी बयां की है.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...