Om Birla हो सकते हैं लोकसभा स्पीकर, आज करेंगे नामांकन

नई दिल्ली: 18वीं लोकसभा सत्र शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले से विपक्ष डिप्टी स्पीकर पद की मांग को लेकर हंगामा कर रहा है। विपक्ष लगातार कह रहा था कि अगर डिप्टी स्पीकर का पद नहीं मिला तो स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतारेंगे। बड़ी खबर इस वक्त मिल रही है कि लोकसभा स्पीकर पद के लिए सत्ता पक्ष की सहमति बन गई है। वहीं माना जा रहा है कि विपक्ष भी स्पीकर पद के लिए अपनी सहमति देगा लेकिन हो सकता है इसके लिए उसका अपना कुछ शर्त हो। कहा जा रहा है कि विपक्ष डिप्टी स्पीकर पद देने की शर्त के साथ स्पीकर पद के लिए अपनी सहमति दे सकता है।

एनडीए की तरफ से आज दोपहर में ओम बिरला स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि लोकसभा स्पीकर पद के लिए सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी नेताओं से मुलाकात की और उनसे बात की। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, डीएमके नेता एम के स्टालिन सहित कई अन्य नेताओं से बात की और सहमति बनाने की कोशिश की है। इसके साथ ही संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी कई विपक्षी नेताओं से बात की है।

यह भी पढ़ें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी,…Record तोड़ अपराध पर दो शब्द निंदा की अपेक्षा है – तेजस्वी यादव

https://youtube.com/22scope

Om Birla Om Birla Om Birla

Om Birla

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...