Advertisment

सरकार गिराने की साजिश मामले में आरोपियों को मिली बेल

रांची : हेमंत सरकार को गिराने की साजिश मामले में जेल में बंद तीनों आरोपियों को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. एसीबी कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर  कर ली है.

बता दें कि तीनों आरोपियों अभिषेक दुबे, निवारण महतो और अमित सिंह की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी. अदालत ने 90 दिनों के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने की दलील पर जमानत  याचिका मंजूर कर ली. पुलिस ने हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने और विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था. पूछताछ में .यह जानकारी मिली थी कि आरोपियों ने सरकार गिराने की साजिश रचते हुए आठ विधायकों से संपर्क किया था. इनमें तीन विधायक फ्लाइट से दिल्ली गए थे और महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं संग बैठक की थी.

कुमार जयमंगल की शिकायत पर 22 जुलाई को अमित सिंह, अभिषेक दुबे और निवारण प्रसाद को कमरा नंबर 310 से चार सूटकेस, 2 लाख रूपये नकद, कई हवाई टिकट, कई मोबाइल फोन और कागजात के साथ गिरफ्तारी हुई थी, आरोपियों पर राजद्रोह और साजिश का मामला दर्ज किया गया था. मामले में कोतवाली थाने में सरकार गिराने के साजिश के तहत 22 जुलाई को कांड संख्या 159/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

रिपोर्ट : प्रोजोश

Ranchi-उतराखंड में सरकार गिराने की साजिश मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...