रांची : हेमंत सरकार को गिराने की साजिश मामले में जेल में बंद तीनों आरोपियों को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. एसीबी कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली है.
बता दें कि तीनों आरोपियों अभिषेक दुबे, निवारण महतो और अमित सिंह की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी. अदालत ने 90 दिनों के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने की दलील पर जमानत याचिका मंजूर कर ली. पुलिस ने हेमंत सरकार को गिराने की साजिश रचने और विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में तीनों आरोपियों को रिमांड पर लिया था. पूछताछ में .यह जानकारी मिली थी कि आरोपियों ने सरकार गिराने की साजिश रचते हुए आठ विधायकों से संपर्क किया था. इनमें तीन विधायक फ्लाइट से दिल्ली गए थे और महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं संग बैठक की थी.
कुमार जयमंगल की शिकायत पर 22 जुलाई को अमित सिंह, अभिषेक दुबे और निवारण प्रसाद को कमरा नंबर 310 से चार सूटकेस, 2 लाख रूपये नकद, कई हवाई टिकट, कई मोबाइल फोन और कागजात के साथ गिरफ्तारी हुई थी, आरोपियों पर राजद्रोह और साजिश का मामला दर्ज किया गया था. मामले में कोतवाली थाने में सरकार गिराने के साजिश के तहत 22 जुलाई को कांड संख्या 159/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
रिपोर्ट : प्रोजोश
Ranchi-उतराखंड में सरकार गिराने की साजिश मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई


















