Advertisment

व्यापारी एवं शिक्षक से रंगदारी मांगने के मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार

बगहा : बगहा जिला के रामनगर से पुलिस ने फोन कॉल पर रंगदारी मांगने के मामले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल को भी बरामद किया है। इसकी जानकारी बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर चार लोगों से फोन कॉल पर 20 लाख रुपए रंगदारी मांगी जा रही थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी इन लोगों द्वारा दी जा रही थी।

आपको बता दें कि पुलिस ने टीम गठित कर आदित्य कुमार मिश्रा, अमित कुमार मिश्र उर्फ अमित दुबे और सन्नी तिवारी उर्फ आशीष तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इनके पास से 315 बोर का एक देशी कटा भी पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में एक दुकानदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर इसका सफल उद्भेदन करते हुआ सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : रेल विभाग के अधिकारियों ने रेल भूमि पर अवैध रूप से किए अतिक्रमण को कराया मुक्त

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...