BPSC ने जारी किया तीसरे चरण का शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल

पटना: BPSC के द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी। बीपीएससी के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 19, 20 और 21 जुलाई को एक ही पाली में ली जाएगी जबकि 22 जुलाई को दो पाली में ली जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा कक्षा एक से कक्षा 12 तक के लिए करीब 87 हजार 774 पदों के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें काफी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे।

bpsc 22Scope News

बीपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 19 जुलाई के दिन 12 बजे से 02:20 बजे तक कक्षा 06 से 08 तक के लिए आयोजित की जाएगी जबकि 20 जुलाई को कक्षा एक से पांच के लिए, 21 जुलाई को कक्षा 9 से 10 के लिए और 22 जुलाई को कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा की जानकारी बीपीएससी अपने आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बता दें कि बीपीएससी ने पांच मार्च को तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की थी लेकिन पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें- Accident in Capital: अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत

https://youtube.com/22scope

BPSC BPSC BPSC BPSC

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...