Accident in Capital: अज्ञात कार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत

Patna : Accident in Capital: शुक्रवार की देर रात राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां सड़क दुर्घटा में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हड़ताली मोड़ की है जहां रॉंग साइड से जा रही एक तेज रफ़्तार कार ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार हवा में उछल कर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर गिर गया जिससे गंभीर चोटें आने की वजह से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई और कार का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

मृतक के जेब मिले आधार कार्ड और से मृतक की पहचान पुनाईचक पोस्ट ऑफिस गली रोड में कॉर्पोरेशन स्कूक के समीप के रहने वाले निर्मल कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक ठेकेदारी का काम करते थे और वह देर रात अपना काम खत्म कर घर वापस लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही अज्ञात कार की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- 10 Days 05 Bridges: अब मधुबनी में गिरा अर्द्धनिर्मित पुल

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Accident in Capital Accident in Capital Accident in Capital
यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav: दीपोत्सव के साथ राजगीर को मिली...

Shravan Kumar Nitish Kumar Deepotsav, पटना: सुशासन दिवस-नीतीश संवाद की पूर्व संध्या पर ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री तथा जदयू...