पुलिस ने 2 बदमाशों को लूटपाट करने के दौरान धर दबोचा

पूर्णिया : पूर्णिया पुलिस ने दो बदमाशों को लूटपाट करने के दौरान धर दबोचा है। गिरफ्त में आए बदमाशों के पास पुलिस ने 7.65 बोर का एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस के गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों की पहचान के हाट थाना क्षेत्र के सिपाही टोला निवासी रिषु राज और दूसरा मधुबनी थाना क्षेत्र के लकी कुमार पासवान के रूप में हुआ है।

मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि यह दोनों अपराधी सड़क किनारे बाइक को लूटने के मनसुवे से रोका। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस की गश्ती गाड़ी ने उन्हें देख लिया। वहीं पुलिस को देखकर एक बदमाश ने मधुबनी थाना की ओर भागा। तो वहीं दूसरे को पुलिस से दौड़ कर पकड़ा। पकड़े गए अपराधियों की अपराधीक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है। वहीं बरामद बाइक के कागजातों की भी तलाशी की जा रही है कि कहीं बाइक चोरी का तो नहीं है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान की जप्ती सूची तैयार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

यह भी पढ़े : नव विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

 

ED Action in Jharkhand: माओवादी फंडिंग मामले में 3.87 करोड़ की...

झारखंड में ईडी ने माओवादी टेरर फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.87 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियां कुर्क कीं। जांच में...

Ranchi Registry Update: मोरहाबादी समेत चार मौजा में फिर शुरू हुई...

रांची के मोरहाबादी, कोकर, बरियातू और तिरिल मौजा में जमीन की रजिस्ट्री फिर शुरू हो गई है। जांच के चलते एहतियातन रोकी गई प्रक्रिया...

NEET UG 2026: OMR Sheet और स्कैन उत्तर जारी, 15 जुलाई...

एनटीए ने नीट यूजी 2026 री एग्जाम की ओएमआर शीट और स्कैन उत्तर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी 15 जुलाई तक प्रति प्रश्न 200...