Crime की योजना बना रहे 9 बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा

गोपालगंज: गोपालगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है और लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लूट की योजना बना रहे नौ बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा मिडिल स्कूल के समीप कार्रवाई कर नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने तीन देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, सात चाकू, एटीएम कार्ड, चौदह हजार रूपये और दो कार बरामद किया है।

मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भितभेरवा मिडिल स्कूल के समीप कुछ अपराधी जमा हुए हैं और अपराध की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर नौ बदमाशों को हथियार और अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मोहन साह, गुंजन सिंह, मंजेश कुमार, कृष्णा सहनी, दीनानाथ कुमार, विशाल कुमार, टुनटुन महतो, सुभाष कुमार और राम सिंह को लूट की योजना बनाते हुए हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि वे लोग सुनसान जगहों पर हथियार का भय दिखा कर लूटपाट करने के साथ ही बैंक में रूपये ठगी और एटीएम कार्ड बदलते हैं। सभी अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  पूर्व Cricketer हरभजन सिंह पहुंचे पूर्णिया, छात्रों को दिए कई अहम् टिप्स..

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Crime Crime Crime

Crime

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...