Patna: हथियार लेकर रंगदारी मांगने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

पटना: राजधानी Patna से सटे नौबतपुर में पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक देशी कट्टा, एक पिस्टल का मैग्जीन और गोली बरामद किया है। दोनों बदमाशों ने नौबतपुर बाजार में स्थित एक रेडीमेड दुकानदार से 50 हजार रूपये रंगदारी की मांग की थी। मामले में दुकानदार ने पुलिस में बदमाशों की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधियों की पहचान Patna के नौबतपुर थाना क्षेत्र के चेसी गांव निवासी गुलाब शर्मा और सुमन कुमार के रूप में की गई।

Police Station Campus में पुलिस कांस्टेबल पत्नी की हत्या, पुलिस महकमे में हड़कंप

मामले को लेकर फुलवारी डीएसपी-2 दीपक कुमार ने बताया कि नौबतपुर बाजार के रेडीमेड दुकानदार से 50 हजार रूपये रंगदारी मांगने पहुंचे दो अपराधी को पुलिस ने पकड़ लिया है जिसके पास से एक देसी कट्टा एक मैगजीन और एक गोली बरामद किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधी गुलाब शर्मा के ऊपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Science Exhibition में छात्रों ने अपनी प्रतिभा से मोहा लोगों का मन

Patna से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...