PM के ‘मन की बात’ के बाद बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

पटना: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने करीब चार महीने बाद मन की बात की। PM के मन की बात कार्यक्रम को पटना स्थित भाजपा कार्यालय में सभी नेताओं ने सुना। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत भाजपा के सभी मंत्री मौजूद रहे। मन की बात समाप्त होने के बाद उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री 4 महीने बाद फिर से 111वें बार मन की बात की। उन्होंने मन की बात में बताया कि 1857 से पहले भी बिहार के सिद्धो कान्हो ने कैसे अंग्रेजों से लड़ाई की। उन्होंने देश से आह्वान किया कि एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं।

उन्होंने पीएम के मन की बात की स्वागत की। उन्होंने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में देश समृद्ध हो रहा है विकास कर रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। वहीं संजय झा के जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं उन्हें फिर से बधाई देता हूं। मैं चाहूंगा कि उनके नेतृत्व में जदयू और मजबूत हो। जदयू और भाजपा के बीच सुर अच्छा रिश्ता कायम हो, एनडीए मजबूत हो। हम लोग मिल कर राज्य को और भी समृद्ध बनाएँगे, इसमें संजय झा का बड़ा योगदान रहेगा।

सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि 1974 के आंदोलन में जिस व्यक्ति ने अपनी बेटी का नाम मीसा रखा वह व्यक्ति आज कांग्रेस के गोद में खेल रहा इससे अधिक दुर्भाग्य क्या होगा। आपातकाल देश के लिए एक काला अध्याय है। हजारों लोगों को जेल भेजा गया था। सेक्युलर शब्द ला कर भी लागू नहीं किया गया। प्रधानमंत्री के राज में सेक्युलर शब्द को पूरी तरह से लागू किया गया। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर बिहार के अधिकारियों को चेताया और कहा कि आपको काम करना होगा। आप जब कुर्सी पर हैं तो जनता की भलाई के लिए सारे काम करने होंगे।

यह लालू जी का राज नहीं है कि सीएम कार्यालय में बैठ कर अपराध की योजना बनाई जाती थी। अभी नीतीश जी का सुशासन का राज है और इसमें जनता के लिए काम करना ही होगा। वहीं मंत्री प्रेम कुमार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के संकल्प एक पेड़ मां के नाम को दुहराया और राज्य के लोगों से आह्वान किया कि एक पेड़ अवश्य लगाएं। आज पूरे विश्व में ग्लोबल वार्मिंग का बुरा असर है ऐसे में पेड़ लगाना ही एक निदान है।

यह भी पढ़ें- India Becomes World Champion: पटना की सड़कों पर देर रात युवाओं ने जम कर की आतिशबाजी

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM PM PM PM PM

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...