PM के ‘मन की बात’ ‘गागर में सागर’, Deputy CM सम्राट चौधरी ने कहा

पटना: बिहार विधानसभा के उपचुनाव में सभी चार सीटों पर एनडीए को दमदार जीत मिली है। विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल में महागठबंधन का सुपड़ा बिल्कुल साफ हो गया। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को जीत की बधाई दी। कल जारी हुए चुनावी नतीजों के बाद आज भी एनडीए गठबंधन में खुशी और जश्न का माहौल चल रहा है। बंपर जीत के बाद रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने 116वें ‘मन की बात’ को संबोधित किया। पीएम के मन बात बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पटना स्थित सरकारी आवास पर सुना इसे ‘गागर में सागर’ बताया।

2 50 22Scope News

सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है कि आज अपने सरकारी आवास पर सैकड़ों युवाओं के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणास्पद मासिक उद्बोधन कार्यक्रम मन की बात को सुना। ‘मन की बात’ कार्यक्रम को हरेक युवा को नियमित रूप से सुनना चाहिए। ये कार्यक्रम ‘गागर में सागर’ है।

बता दें कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को देश के 22 और 11 विदेशी भाषाओँ में प्रसारित किया गया था। पीएम के कार्यक्रम को भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं ने सुना। अपने संबोधन ने पीएम ने कहा कि आज एनसीसी दिवस है। मैं स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहा हूं। एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करता है। इसके साथ ही उन्होंने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती को खास तरीके से मनाने की बात कही।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार पुलिस के ‘Chakra’ से अपराधी खाएंगे चक्कर, फोटो अपलोड करते ही…

PM PM PM PM

PM

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...