चैनपुर में पागल कुत्ते का आतंक, आधा दर्जन लोगों को किया घायल

गुमला. चैनपुर क्षेत्र में पागल कुत्ते का आतंक बढ़ गया है। रविवार को पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को अपना निशाना बनाया, जिसमें लगभग 9 से 10 लोगों को काटने की सूचना है। सिलफड़ी गांव निवासी ननकी देवी पति बुधराम मुण्डा को ब्लॉक मोड़ के समीप पागल कुत्ते ने उसके उपर हमला कर दिया। इससे उसका पैर लहुलुहान हो गया।

पागल कुत्ते का आतंक

वहीं ब्लॉक मोड़ निवासी संगीता खाखा पति स्व विलियम खाखा को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चर्च रोड निवासी 9 वर्षीय बच्ची सोनिया मिंज को भी पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। वहीं चैनपुर एमएलए रोड निवासी प्रदीप केशरी सहित अन्य दो लोगों को काटकर घायल कर दिया।

मामले में जनप्रतिनिधि ने क्या कहा

इधर जानकारी मिलते ही चैनपुर जिप सदस्य मेरी लकड़ा ने घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंहुचाया, जहां कोई भी डॉक्टर मौके पर नहीं मौजूद थे। अस्पताल की कुव्यवस्था को देख जिला पार्षद भड़क उठी और चिकित्सा प्रभारी डॉ. डीएन ठाकुर से फोन पर बात कर अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही बताते हुए व्यवस्था में सुधार करने की बात कही।

उन्होंने कड़ी शब्दों में निन्दा करते हुए कहा कि आए दिन चैनपुर अस्पताल में लापरवाही की बात सामने आती रहती है। अपनी ड्यूटी से डॉक्टर गायब रहते हैं। अस्पताल में सुविधाओं की घोर कमी है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का ध्यान इस पर नहीं जाता है। डॉक्टर के नहीं रहने के कारण गरीब जनता मजबूरी में निजी अस्पतालों में अपना इलाज करवाते हैं।

सीएचओ ने क्या कहा

वहीं ड्यूटी से गायब सीएचओ रीना जसिंता तिग्गा ने कहा कि कुछ जरूरी काम में बिजी थे। जब भी इमरजेंसी रहती है, तो हमें अस्पताल से कॉल आती है, तो हम तुरंत पंहुच जाते हैं। इधर कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल महिला ननकी देवी को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

चैनपुर/गुमला से सुंदरम केशरी की रिपोर्ट

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...

Lalu Yadav Durga Puja Visit: लालू यादव ने बेटियों के साथ...

Lalu Yadav Durga Puja Visit, पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दुर्गा पूजा के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न पूजा...

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...