नई तकनीक से गन्ने की मिठास होगी दोगुनी, जानिए कैसे…

पटना : बिहार में गन्ना की बेहतर खेती, प्रबंधन एवं प्रसंस्करण से संबंधित नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करने के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें बिहार के गन्ना अधिकारियों और चीनी मिल के कर्मियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य गन्ना उत्पादन, प्रबंधन एवं प्रसंस्करण से संबंधित नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान करना था।

गन्ने में जैविक खेती के लाभों पर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया

प्रशिक्षण के दौरान गन्ना अधिकारियों और चीनी मिल के कर्मियों को भारत में गन्ना उत्पादन की आधुनिक तकनीकें एवं वर्तमान परिदृश्य, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली, रैटून प्रबंधन तकनीकें, गन्ने में खरपतवार प्रबंधन तथा एकीकृत रोग एवं कीट प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया व गुड़ उत्पादन इकाई का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी कराया गया। साथ ही गन्ने में जैविक खेती के लाभों पर भी प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।

KVK लखीमपुर व केवीके अयोध्या में शैक्षणिक भ्रमण

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों का शैक्षणिक भ्रमण केवीके लखीमपुर व केवीके अयोध्या में कराया गया। जहां उन्हें हाई टेक नर्सरी की कार्यप्रणाली एवं गन्ने की विभिन्न उन्नत किस्मों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बजाज चीनी मिल, लखीमपुर का भी भ्रमण कराया गया, जहां गन्ने की क्रशिंग से लेकर चीनी निर्माण तक की संपूर्ण प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।

ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने गन्ना का उत्पादन बढ़ाने को लेकर नई तकनीक अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण दिया

इस संबंध में ईखायुक्त अनिल कुमार झा ने बताया कि नव नियुक्त अधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और गन्ना का उत्पादन बढ़ाने को लेकर नई तकनीक अवगत कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि नई तकनीक अपनाने से राज्य में गन्ना उत्पादन में वृद्धि करने के साथ ही किसानों के आय में बढ़ोतरी हो सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा कार्यक्रम को अत्यंत लाभकारी बताया।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं…

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...