Dhanbad : खड़े ट्रक में पिकअप वैन ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, कई घायल…

Dhanbad : धनबाद में आज एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामकनाली रिलायंस पेट्रोल पंप की बताई जा रही है।

पिकअप वैन के परकच्चे उड़ गए

जानकारी के मुताबिक रामकनाली रिलायंस पेट्रोल पंप समीप NH-19 सड़क के साइड खड़े ट्रक में धनबाद की ओर से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की पिकअप वैन के परकच्चे उड़ गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं  जिस कारण उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Ranchi : आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा-चंपई सोरेन 

घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनजीत सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घायलों को उचित इलाज के लिए धनबाद अस्पताल भेज भिजवा दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद अस्पताल भेज दिया गया।

Giridih Tree Plantation: गिरिडीह में विद्यार्थियों संग नगर आयुक्त ने लगाए...

Giridih Tree Plantation: पांडेयडीह स्थित निजी विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: सासाराम को जाम से मिलेगी राहत!...

Sasaram CM Samrat Choudhary Visit: बिहार के रोहतास जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी...

Katihar Advocate Murder: दिनदहाड़े अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या,...

Katihar Advocate Murder: बिहार के कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े बीच बाजार अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात नगर...