पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिस तरीके से सदन के अंदर हिंदू को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया उसको लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोने का चम्मच लेकर जन्म लेने वाले राहुल गांधी को तीसरी बार लॉन्च किया गया। वह देश के संस्कृति के बारे में नहीं जानते हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि वह बार-बार फेल हो रहे हैं, ऐसे नेता को जनता पूरी तरीके से नकार दिया है।
यह भी पढ़े : Breaking : उच्च सदन जाएंगे उपेंद्र, बीजेपी से मिली हरी झंडी
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट