बुनियादी सुविधाओं से वंचित बाजितपुर गांव, बरसात में बन जाता है टापू

नालंदा : बिहारशरीफ नगर निगम का वार्ड नंबर-51 स्थित बाजितपुर गांव आजादी के बाद से ही बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बावजूद गांव का विकास नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को आज भी पीने के पानी के लिए कुओं का सहारा लेना पड़ता है। न तो गांव में सड़कें हैं और न ही नलजल की सुविधा है। बरसात के मौसम में गांव टापू में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। गांव के स्कूल में भी पानी भर जाता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी होती है।

ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कुंओं का सहारा लेना पड़ता है। कुएं के दूषित पानी पीने की वजह से गांव वाले गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो जाते हैं। गांव में सड़कों का अभाव है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के मौसम में, कीचड़-गंदगी से लोगों का चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। बिहारशरीफ शहर से गांव की दूरी महज आधे से एक किलोमीटर का है लेकिन बरसात में यह दूरी बढ़कर तीन किलोमीटर से अधिक हो जाती है।

आपको बता दें कि गांव में नलजल की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को घरेलू कामों के लिए भी कुंओं का ही पानी इस्तेमाल करना पड़ता है। अभी कभार तो बच्चे कुएं में भी गिर जाते हैं, तीन साल पूर्व एक बच्ची कुएं में गिर गई थी जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। बरसात के मौसम में गांव के निचले इलाकों में जलभराव हो जाता है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित होता है। गांव के बाहर निकलने वाले सभी रास्तों में जलभराव के कारण गांव वालों को काफी कठनाइयां झेलनी पड़ती है। बरसात के मौसम में गांव के स्कूल में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। स्कूल आने वाले शिक्षक को भी पानी से गुजरकर ही स्कूल पहुंचना पड़ता है।

यह भी पढ़े : पहला गांव जहां सालोंभर होती है मशरूम की खेती, अनीता को मशरूम लेडी के नाम से आज जिले में मिली है पहचान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img