Love Affair : प्रेमी जोड़े को पीटना पड़ा महंगा, 4 गए अंदर…

Love Affair : गढ़वा जिला के नगर ऊंटारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलासपुर में मंगलवार को प्रेमी जोड़े की बेरहमी से पिटाई करने के वायरल वीडियो मामले चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया है इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में प्रयुक्त मोबाईल को जब्त कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : और यहां विधवा महिला ने मांग ली इच्छामृत्यु, जाने क्या है वजह… 

इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बुधवार को नगर ऊंटारी थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के बिलासपुर में मंगलवार को एक प्रेमी जोड़े को बिलासपुर के ग्रामीणों के द्वारा रस्सा से बांध कर पिटाई किये जाने एवं पिटाई से संबंधित वीडियो वायरल होने की बात सामने आई।

घटना के सूचना मिलते ही एक टीम ने की जांच

इसके बाद इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और मामले की जांच की गई। जांच के बाद प्रेमी युगल के साथ बेरहमी से मारपीट करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन आरोपियों में धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, चंदन विश्वकर्मा, सुखदेव विश्वकर्मा और दिलीप कुमार शामिल है।

ये भी पढ़ें-Love Affair : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने ऐसे पीटा कि…वीडियो वायरल 

इन चारों पर प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट करने उसके साथ ही उनका विडियो बनाने और उसको वायरल करने का आरोप है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्याय हिरासत में भेज दिया।

IBPS RRB Recruitment 2026: 13,706 पदों पर निकली भर्ती, 21 सितंबर...

 IBPS ने RRB भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में 13,706 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम तारीख...

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...