Advertisment

राज्यसभा में मणिपुर पर बोले पीएम मोदी, ‘हिंसा में कमी आई, कई हिस्सों में स्कूल-कॉलेज खुले’

Desk. पीएम मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में अपने जवाब के दौरान मणिपुर की स्थिति के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर में हिंसा लगातार कम हो रही है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में स्कूल फिर से खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां पूर्ण शांति की वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

राज्यसभा में मणिपुर पर बोले पीएम मोदी

बता दें कि पिछले साल 3 मई से मणिपुर में दो समुदायों कुकी और मेइतेई के बीच झड़पें देखी गई हैं, जिसमें अब तक कम से कम 225 लोगों की जान चली गई है और लगभग 50,000 लोग विस्थापित हो गए हैं, जिनमें से कई अभी भी राहत केंद्रों में रह रहे हैं। राज्यसभा में पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, “सरकार मणिपुर में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मणिपुर में हिंसा मामले में 11,000 से अधिक FIR दर्ज हुई। मणिपुर में हिंसा की घटनाएं लगातार घट रही हैं। अधिकांश हिस्सों में आज स्कूल, कॉलेज और कार्यालय खुले हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ”केंद्रीय गृह मंत्री (अमित शाह) कई हफ्तों तक वहां रहे…केंद्र सरकार राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मणिपुर को पूरा सहयोग दे रही है। आज एनडीआरएफ की दो टीमें मणिपुर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा, ”राजनीति को पीछे छोड़कर हमें मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए सहयोग करना चाहिए।

“राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की जनता के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन तो था ही, सत्य का मार्ग दिखाने वाला भी था।” उन्होंने कहा, “लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है। मुझे लोगों की बुद्धिमत्ता पर गर्व है क्योंकि उन्होंने इन चुनावों (लोकसभा चुनावों) में प्रोपगेंडा को हरा दिया है। लोगों ने भ्रम की राजनीति को खारिज कर दिया है और विश्वास की राजनीति पर जीत की मुहर लगाई है।”

Jhajha Sardar Patel Statue: झाझा में सरदार पटेल की प्रतिमा का...

Jhajha Sardar Patel Statue: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जमुई जिले के झाझा प्रखंड स्थित न्यू बोड़वा बस स्टैंड के समीप लौह पुरुष...

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार शिक्षक भर्ती में Civil Services जैसा...

Bihar Teacher Recruitment TRE-4: बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा का पैटर्न बदलने की तैयारी है। आगामी BPSC TRE-4 में अभ्यर्थियों को...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद गांव-गांव पहुंचेंगे प्रशांत किशोर?...

Prashant Kishor Bihar Politics: बांकीपुर के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में अपनी आगे की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।...