Breaking : JDU के नए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नए कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा आज यानी गुरुवार को अभी-अभी पटना पहुंचे गए हैं। पटना एयरपोर्ट पर उनका नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर जदयू कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का स्वागत किया। मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। संजय कुमार झा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दिल्ली से पटना पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वह जदयू प्रदेश कार्यालय भी जाएंगे, वहां भी भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

संजय झा ने नीतीश कुमार को दिल से धन्यवाद दिया

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर संजय कुमार झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल से धन्यवाद दिया। संजय झा ने कहा कि आने वाले पांच सालों में बिहार के हित और बिहार के विकास के लिए बहुत सारे काम किए जाएंगे। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज इसके लिए चर्चा शुरू हो गई है। हम लोगों ने भी बात कर ली है। आने वाले समय में आपको डिटेल में जानकारी दिया जाएगा। संजय झा ने आरक्षण को लेकर भी कहा कि हम लोग सुप्रीम कोर्ट चले गए हैं, इसको लेकर बातें आगे भी हो रही है।

यह भी पढ़े : JDU के नए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज आएंगे पटना, भव्य स्वागत की तैयारी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope 

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...