मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी साफ करते आए नजर

Desk. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत जश्न का माहौल है। भारत की जीत को लेकर मुंबई में विजय परेड का आयोजन भी किया गया है। इस बीच कप्तान रोहित शर्मा का मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप साफ करते दिख रहे हैं। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है।

वहीं मुंबई में भारी बारिश और ट्रैफिक के कारण विजय परेड में देरी हुई। मुंबई में हर जगह प्रशंसक मौजूद हैं और वे टीम इंडिया की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इससे पहले मुबंई पहुंचने पर चैंपियंस को मुंबई एयरपोर्ट पर वाटर सैल्यूट दिया गया। बता दें कि भारत की जीत पर आज मुंबई के मरीन ड्राइव में विजय परेड का आयोजन किया गया है। इसको लेकर मुंबई के मरीन ड्राइव पर लाखों फैंस जुटे हैं। वहीं वानखेड़े स्टेडियम में भी हजारों फैंस चैंपियंस का इंतजार कर रहे हैं।

Victory Parade से पहले टीम इंडिया से पीएम मोदी मिले

वहीं चैंपियन टीम इंडिया के भारत पहुंचने पर पीएम मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक निजी समारोह में टी20 विश्व चैंपियन 2024 टीम इंडिया से मुलाकात की और कोच एवं खिलाड़ियों से बतचीत की। इस दौरान पीएम मोदी कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के साथ टी20 वर्ल्ड कप अपने हाथों में लिए दिखे। पीएम मोदी ने इसकी फोटो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर की है।

विजय परेड को लेकर रोहित शर्मा ने दिया खास निमंत्रण

बता दें कि विजय परेड को लेकर  कल भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के प्रशंसकों के लिए एक विशेष संदेश साझा किया था। उन्होंने टीम इंडिया के प्रशंसकों को मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम में विजय परेड के लिए आमंत्रित किया था। साथ ही उन्होंने मुंबई में रोड शो के बारे में भी जानकारी साझा की थी।

दरअसल, रोहित शर्मा ने कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था, ‘हम आप सभी के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। तो आइए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाएं। यह घर आ रहा है।

वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मुंबई में आगामी रोड शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा था, ‘टीम इंडिया की विश्व कप जीत के सम्मान में विजय परेड के लिए हमसे जुड़ें! हमारे साथ जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम जाएं! तारीख सहेजें!’

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...