‘उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को मिल रहे हैं 4 लाख का ऋण’

बक्सर : स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सहायता से छात्र अब स्नातक और पीजी की पढ़ाई भी पूरी कर सकेंगे। बिहार के सात निश्चय के तहत युवा शक्ति बिहार की प्रगति के अंतर्गत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को अधिकतम चार लाख रुपए का ऋण मिलता है। पहले इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और वोकेशनल सहित अन्य कोर्स के छात्रों को भी लाभ दिया जाता था, लेकिन इसमें चार वर्षीय स्नातक कोर्स को भी शामिल कर लिया गया है। यानि बीए, बीएससी व बीकॉम और एमए, एमएससी व एमकॉम के विद्यार्थी भी इसका लाभ ले सकते हैं।

डीआरसीसी यानि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र की ओर से सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सकें। जिला प्रबंधक मनोज कुमार प्रधान ने बताया कि योजना से अधिक से अधिक छात्रों को लाभ देने के लिए उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लिए जल्द आवेदन लिए जाएंगे।

यह भी पढ़े : खनन पदाधिकारी पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...