MK Inter Colege पांकी के 395 विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं हुआ जारी, विशेष परीक्षा की तिथि जल्द घोषित करने की उठी मांग….

Panki: आज छात्रहित सर्वोपरि मंच के पलामू जिला अध्यक्ष दीपू कुमार सिंह एवं प्रतिनिधि शिवदत्त कुमार ने प्रखंड पांकी अंतर्गत डंडार कला स्थित मजदूर किसान इंटर कॉलेज (MK Inter Colege )का दौरा किया। इस दौरान 11वीं कक्षा के 395 छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड जारी नहीं होने के गंभीर मुद्दे पर कॉलेज प्रबंधन एवं विद्यार्थियों से चर्चा की गई।

395 छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका

बता दें कि MK Inter Colege में निर्धारित सीट से अधिक नामांकन लिए जाने के कारण झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) द्वारा केवल निर्धारित सीट के अनुरूप ही विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी किया गया। परिणामस्वरूप 395 छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर संकट उत्पन्न हो गया है।

Read More: रांची से दिल्ली जा रही Air Ambulance चतरा में क्रैश, 7 सवार; मरीज की मौत की खबर 

विद्यालय प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया

विद्यालय प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया है कि सत्र 2025-27 की ग्यारहवीं परीक्षा-2026 में परीक्षा से वंचित हुए छात्र-छात्राओं की विशेष परीक्षा एक माह के भीतर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में दिनांक 18.02.2026 को झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची में परीक्षा समिति की बैठक माननीय JAC अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विशेष परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।

कर्मचारियों ने संयुक्त इस्तीफा देने की चेतावनी दी

विद्यालय प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विशेष परीक्षा आयोजित नहीं होती है तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी और प्राचार्य के साथ सभी कर्मचारी संयुक्त रूप से कार्य से इस्तीफा देंगे।

छात्रहित सर्वोपरि मंच ने परिषद से मांग की है कि विशेष परीक्षा की तिथि, परीक्षा केंद्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएं।

इस मौके पर संगठन के प्रदेश पदाधिकारी—राहुल कुमार राणा – प्रदेश अध्यक्ष, आमिर हमजा – प्रदेश उपाध्यक्ष, कुणाल पोद्दार – प्रदेश संगठन प्रभारी, रईस अंसारी – प्रदेश सचिव ने भी स्पष्ट कहा कि यदि नियत समय सीमा के भीतर परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की जाती है, तो छात्रहित सर्वोपरि मंच विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा।

छात्रहित सर्वोपरि मंच ने दोहराया कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img