7 बजे मौसम विभाग ने जारी किया था Heavy Thundring का अलर्ट, फिर भी एयर एंबुलेंस ने भरी उड़ान, गई 7 की जान; अब उठ रहे सवाल…..

Jharkhand: बीते कल शाम 7 बजे मौसम विभाग ने चतरा, गुमला, हजारीबाग,खूंटी कोडरमा लोहरदगा पलामू रामगढ़ में Heavy Thundring के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की थी इसके बाद भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 7.30-8 बजे के बीच एयर एंबुलेंस ने कैसे उड़ान भरी अब इस पर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने भी सवाल उठाया है।

मंत्री इरफान अंसारी ने उठाया सवाल

मंत्री इरफान अंसारी का सवाल भी वाजिब दिख रहा है (Heavy Thundring)चेतावनी को नजर अंदाज करते हुए की गई घोर मानवीय लापरवाही प्रथम दृष्टया में प्रतीत हो रही है। घटना के चश्मदीद ने जो जानकारी मीडिया को दी है उसके अनुसार घटना से पहले एयर एंबुलेंस जमीन से काफी कम उंचाई पर उड़ान भर रहा था काफी तेज आवाज हो रही थी घटना से कुछ समय पहले एयर एंबुलेंस का एक डैना धमाके के साथ टूटकर गिर गया जिसके बाद लगभग 1 किमी दूरी तय करने के बाद पूरा विमान गिर गया ऐसा प्रतीत होता है कि एयर एंबुलेंस को थंडरिंग का सामना करना पड़ा होगा।

Read More: Air Ambulance Crash Mystery: ‘7’ का अशुभ संयोग, क्या बार-बार दोहराती है यह त्रासदी? 

मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे चतरा            

बता दें स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एयर एंबुलेंस क्रैश में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए आज सुबह ही चतरा पहुंचे थे।  सदर अस्पताल पहुंचते ही सबसे पहले मंत्री मृतकों के शवों को देखा और पोस्टमार्टम तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने सवाल उठाया कि मौसम खराब होने के बावजूद विमान ने उड़ान कैसे भरी, ये जांच का विषय है।

 

आश्रितों को दिया जाएगा उचित मुआवजा

इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतकों के स्वजनों के साथ सरकार की पूरी संवेदना है। आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। घटना की सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जाएगी और जो कोई भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...

Bokaro ACB raid: बोकारो में एसीबी का बड़ा एक्शन, 8 हजार...

Bokaro ACB raid: एक बड़े ऑपरेशन में, धनबाद के एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बोकारो ज़िले के पेटरवार ब्लॉक ऑफिस में ₹8,000 की रिश्वत लेते...

Patna Traffic Jam पर सरकार सख्त: बेली रोड पर नहीं रुकेगा...

पटना में जाम की समस्या के समाधान के लिए मंत्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बेली रोड पर ट्रैफिक बाधित नहीं...