Nalanda में 17 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

नालंदा: बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नालंदा के बैनर तले एप के माध्यम से तीन वक्त अटेंडेंस बनाने , बकाया वेतन की भुगतान समेत 17 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थकर्मियों ने सीएस कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। धरना के बाद अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएस को सौंपा।

धरना की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नदीम, जिला मंत्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, जनसंख्या के अनुसार स्वास्थ्य संस्थानों के घोर अभाव के बावजूद कर्मचारियों के लगातार प्रयास के फलस्वरूप संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, जच्चा बच्चा के मृत्यु दर के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत राज्यसंवर्ग, जिला संवर्ग, संविदा कर्मियों, स्कीम वर्कर्स एवं आउटसोर्स कर्मियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

संघ की मांग है कि वेतन भुगतान हेतु ससमय पर्याप्त आवंटन उपलब्ध कराया जाय, राज्यसंवर्ग के कर्मियों को प्रोन्नति का लाभ, जिला संवर्ग के प्रोन्नति प्राप्त कर्मियों को वास्तविक लाभ, उच्च न्यायालय पटना के फैसले के आलोक में एसीपी हेतु विभागीय परीक्षा की बाध्यता पर रोक संबंधी विभागीय आदेश, एनएचएम के कर्मचारियों को स्मार्टफोन से उपस्थिति दर्ज करने का आदेश वापस, पुरानी पेंशन योजना लागू, आठवां वेतन पुनरीक्षण समिति का गठन, संविदा कर्मियों, 865 अर्बन एएनएम, स्कीम वर्कर्स (आशा, ममता, कुरियर) 102 एंबुलेंस चालक एवं टेक्नीशियन, डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवा नियमित करते हुये समायोजन, न्यूनतम वैधानिक मजदूरी का भुगतान, ठेकेदारों द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियो को किये जा रहे भयादोहन पर रोक लगाने सहित 17 सूत्री मांग पत्र शामिल है।

समस्याओ का अविलंब समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में अरविन्द कुमार, वृजनंदन प्रसाद, रितेश कुमार, सनोज कुमार, सुषमा कुमारी, अफसाना अंजुम, मीना कुमारी, ज्योत्सना कुमारी, नीलम कुमारी, शैला कुमारी, गिरजा देवी, मो आजम, अभिषेक राज, अनुपमा कुमारी, चंदा कुमारी व अन्य कर्मी मौजूद थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-Anant-Radhika की शादी में बिहार के इन दो लोगों को मिला आमंत्रण

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...