गया : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला कमेटी गया के बैनर तले आरबीएसके ,एनएचएम, फार्मासिस्ट और एएनएम कर्मियों ने फ्रेश ऐप के माध्यम से अटेंडेंस बनाने के आदेश के विरोध में, समान काम के समान वेतन लागू करने की मांग एवं बकाया वेतन भुगतान करते हुए सह समय वेतन का भुगतान करने आदि पांच सूत्री मांगों को लेकर हजारों कर्मियों ने विशाल प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव कर अपनी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मांग पत्र सोपा।
प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में तमाम स्वास्थ्य केंद्र पर इंटरनेट बिल्कुल कार्य नहीं करता। ऐसे में फ्रेश अटेंडेंस बनाना संभव नहीं है। संघ के जिला मंत्री चितरंजन कुमार ने बताया कि सरकार की इस नीति के विरोध में सभी कर्मियों ने छह से 10 जुलाई तक कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी दिया कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है तो 11 जुलाई से सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
यह भी पढ़े : छात्र की अपहरण कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का रखा था इनाम
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
आशीष कुमार की रिपोर्ट
Highlights


















