Advertisment

पंजाब को हराकर झारखंड महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची

सिमडेगा : सिमडेगा में आयोजित 11वीं नेशनल जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में आज शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए झारखंड ने हॉकी पंजाब को 6-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया. दोनों ही टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. खेल के पहले हाफ़ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, लेकिन खेल के दूसरे हाफ में झारखंड की टीम ने जोरदार आक्रमण करते हुए पंजाब पर 6-2 से विजय प्राप्त की.

झारखंड की ओर से एलियन डुंगडुंग ने शानदार 31वें, 52वें और 47वें  मिनट में तीन गोल किया.  झारखंड की ही रजनी केरकेट्टा ने 57वें और 49वें मिनट में दो गोल किया. जबकि दीपिका सोरेंग ने 39वें  मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को 6-2 से जीत दिलाने में सफलता हासिल की.

पंजाब की ओर से कर्मनप्रित कौर 37वें  और हरमनप्रीत कौर ने 54वें मिनट में एक गोल करने में सफलता हासिल की. झारखंड हॉकी टीम के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर खिलाड़ियों ने स्टेडियम में ही नाच गाकर खुशी का इज़हार किया और सेमीफाइनल में भी जीत हासिल कर फाइनल जीतने का संकल्प लिया.

रिपोर्ट : रविकांत

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन बेटियां निक्की, सलीमा और संगीता चयनित

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...