जम्मू-कश्मीर को 5-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड हॉकी टीम

रांची : जम्मू-कश्मीर को 5-0 से हरा क्वार्टर फाइनल में पहुंची झारखंड हॉकी टीम- 12वीं हॉकी

इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड ने शानदार प्रदर्शन किया है.

हॉकी झारखंड टीम ने जम्मू-कश्मीर को 5-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.

झारखंड के तरफ से अनुरोध भेंगरा, डेनिस केरकेट्टा, बिरसा ओड़िया

और मनोहर मुंडू ने गोल किए. हॉकी झारखंड का अगला मैच हॉकी महाराष्ट्र से होगा.

भोपाल में 6 से 17 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में हॉकी झारखंड ने

आज अपने अंतिम लीग मैच में हॉकी जम्मू -कश्मीर को 5-0 गोल से

पराजित कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है.

झारखंड टीम वर्षाें बाद क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है.

आज के मैच में झारखंड टीम दूसरे क्वार्टर में 02 और तीसरे क्वार्टर में 03 गोल की.

झारखंड टीम की ओर से डेनिस केरकेट्टा ने दो गोल 25वें और 38वें मिनट में किए.

जबकि अनुरुद्ध भेंगरा ने 23वें मिनट में, मनोहर मुंडू ने 37वें मिनट में,

बिरसा ओड़िया 44वें मिनट में एक-एक गोल किए.

इससे पूर्व झारखंड टीम ने दादरा-नगर हवेली और दामन-द्वीप हॉकी टीम को 7-2,

हॉकी चंडीगढ़ को 3-2 से पराजित कर चुकी है.

टीम में ये खिलाड़ी हैं शामिल

झारखंड टीम अमनदीप तिग्गा, अभिषेक कुमार साहू, नोएल टोपनो, सुसारन पूर्ति, बिरसा भेंगराज, अलफोंस गुड़िया, बिरसा ओड़िया, डेनिश केरकेट्टा, बीर बोगन सिंह मुंडा, अल्बर्ट डुंगडुंग, अनुरोध भेंगरा, जेन सोरेंग, सुमित बरवा, मनोहर मुंडू, बिलास कांडूलना, सुजीत एक्का, मुकेश किंडो, विजय खेस है. टीम के कोच एलेक्स लकड़ा और मैनेजर मनोज प्रधान हैं.

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष ने टीम को दी बधाई

झारखंड टीम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि वर्षाें बाद झारखंड पुरुष टीम ने सीनियर नेशनल में लीग के सभी मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की है. हमारे खिलाड़ी अच्छा मेहनत कर रहे हैं. टीम इसी तरह मेहनत करते रहे और इसी लय के साथ क्वार्टर फाइनल में भी हॉकी महाराष्ट्र के साथ खेलकर सेमीफाइनल में जगह बनाये.

वर्षों बाद टीम ने बनाई जगह

महासचिव विजय शंकर सिंह ने बधाई देते हुए ओलंपियन माइकल किंडो, सिलबानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो को याद किया. उन्होंने कहा कि उनके जैसे महान खिलाड़ियों के जन्मदाता हॉकी की गढ़ सिमडेगा और खूंटी जैसे जिला में बालक हॉकी खिलाड़ियों के लिए संचालित आवासीय हॉकी सेंटर में वर्षाें से प्रशिक्षकों ना होने के बावजूद वहां के हमारे खिलाड़ी लगातार खुद से मेहनत कर रहे हैं.

उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने कहा की टीम के 18 में से हमारे 06 खिलाड़ी विशेष प्रशिक्षण शिविर को छोड़कर बांकी दिनों अपने घरों में रहकर किसी तरह जहां जगह मिल जाए वहां अभ्यास करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया. इन खिलाड़ियों के बदौलत ही वर्षाें बाद टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी है. यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. सीनियर नेशनल में क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली संभवतः यह हॉकी झारखंड की पहली टीम है. जिसके सभी के सभी खिलाड़ी झारखंड में जन्म लेने वाले और झारखंड में रहने वाले हैं, और सभी बेरोजगार हैं.

प्रोत्साहन नहीं मिलने के कारण पलायन करते हैं खिलाड़ी

उन्होंने कहा कि इससे पहले झारखंड की जो भी टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है उसमें से कुछ ना कुछ खिलाड़ी झारखंड में नौकरी करने आए या झारखंड से बाहर नौकरी करने वाले रहे हैं. झारखंड में नौकरी ना होने के कारण हमारे खिलाड़ी अन्य राज्यों में पलायन कर जाते हैं. सीनियर नेशनल में हम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं. जिससे रेलवे वैगरह में भी हमारे पुरुष खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिल पाती है.

क्वार्टर फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र से भीड़ंत

क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, माइकल लाल, दसरथ महतो सहित समस्त पदाधिकारियों ने झारखंड टीम को बधाई दी, और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है. झारखंड का अगला मैच क्वार्टर फाइनल में हॉकी महाराष्ट्र के साथ है.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...