Nalanda के इस मत्स्य हैचरी में अमूल कॉर्प समेत मछली के कई प्रजातियों की जीरा का हो रहा उत्पादन

नालंदा: Nalanda के सिलाव प्रखंड के मोहनपुर स्थित मत्स्य हैचरी में मछली के कई प्रजातियों के जीरा का उत्पादन किया जा रहा है जिसकी मांग बिहार झारखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी है। यहां के जीरा को दूसरे राज्यों के मछली पालक लेकर आ जाते हैं। मछली पालक किसान सिलाव मत्स्य जीवी सहयोग समिति के मंत्री शिवनंदन प्रसाद ने बताया कि वह 1990 से इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।

उनके इस सहयोग समिति में 6 जिला के करीब 104 समिति जुड़कर काम कर रहे हैं। जिले में जितने भी तालाब हैं सभी में मछली पालन उनसे जीरा जाते हैं सिलाव में करीब 110 तालाब है। हालांकि उन्होंने इस बार की भीषण गर्मी के कारण कई तालाब सूखने के कारण थोड़ा कारोबार में कमी की बात बताई। उन्होंने बताया कि 2015 में मुख्यमंत्री तो 2017 में कोलकाता में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मछली पालन का रोजगार करने से पहले प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है इससे वह सही तरह से मछली पालन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार अमूल कॉर्प मछली का जीरा यहीं तैयार किया गया है। नई प्रजाति अमूल कॉर्प मछली का जीरा पहले ओडिशा से लाया जाता था।

मछली के इस प्रजाति की खासियत है कि यह कम समय में बढ़ जाती है तथा अन्य मछलियों की तुलना में दोगुना फायदा पहुंचाती है। इसके अलावा बाजार में इसकी डिमांड भी काफी है। इसका उत्पादन बायोफ्लेक विधि से भी किया जा सकता है। हैचरी में बायोफ्लेक विधि से मत्स्य पलकों को ट्रेनिग के अलावा कम जगह, कम पानी में आसानी से मछली पालने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- पटना में चोरों ने दुकान का Shutter काट उड़ाया करीब 20 लाख का सामान

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda Nalanda

Nalanda

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...