पटना में चोरों ने दुकान का Shutter काट उड़ाया करीब 20 लाख का सामान

पटना: पटना में अपराधियों का मनोबल लगातार सातवें आसमान पर है। पटना में लगभग प्रतिदिन आपराधिक वारदातें हो रही है और पुलिस बस मामले का उद्भेदन करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एक बार फिर पटना के दीदारगंज क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान का शटर काटकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनवां की है जहां चोरों ने एक दुकान का शटर काट कर दुकान से करीब 20 लाख रूपये के सामान की चोरी कर ली।

घटना की जानकरी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि चोर दुकान में घुसने के बाद कीमती मोबाइल, टीवी, आयरन समेत नकदी लेकर निकल गए। घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। रात में वे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह में उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके दुकान का शटर कटा हुआ है और चोरो ने चोरी कर ली है। मामले की सूचना थाना में दी गई।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ जब दुकान को देखा गया तो दुकानदार ने बताया कि करीब 50 मोबाइल, 30 टीवी, आयरन, चार्जर समेत करीब 35000 हजार रूपये नकद की चोरी चोरों ने कर ली। उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 20 लाख रूपये के सामान की चोरी कर ली। दीदारगंज थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज मिली है, चोरों की पहचान की जा रही है जल्दी ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- राज्य में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, CM ने किया अनुग्रह राशि का एलान

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

77वें जन्मदिन 77वें जन्मदिन 77वें जन्मदि77वें जन्मदिन77वें जन्मदिनन
Shutter Shutter Shutter

Shutter

Rohini Acharya Unity Formula: रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव और प्रशांत...

Rohini Acharya Unity Formula, पटना: बिहार की राजनीति में विपक्षी दलों के बीच एकजुटता को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता...

Bihar IAS Transfer 2026: बिहार में 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों...

Bihar IAS Transfer 2026, पटना: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए चार IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का...

Giridih Badminton Championship 2026: गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में गुरुवार को Yonex-Sunrise झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप सह सेलेक्शन ट्रायल-2026 का शुभारंभ हुआ। गांडेय विधायक...