जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक की तूफानी पारी, 46 गेंदों पर जड़ा शतक

न्यूज खेल डेस्क : कोच वीवीएस लक्ष्मण की अगुवाई में युवा भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर गई हुई है। वहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 का सीरीज खेला जाना है। पहला मैच जिम्बाब्वे ने जीता तो दूसरा टी20 मैच भारत ने जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। बता दें कि कल यानी रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा हरारे के स्पोर्ट्स कंपलेक्स क्लब में खेला गया। कल के मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। टीम ने 20 ओवर के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 234 रन का विशाल स्कोर बना डाला। भारत ने यह मैच 100 रन से जीत ली।

आपको बता दें कि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल बहुत जल्द आउट होकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उसके बाद युवा लेप्ट हैंडर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (100 रन, 47 गेंद, सात चौके, आठ छक्के) और रुतुराज गायकवाड (नाबाद 77 रन, 47 गेंद, 11 चौके, एक छक्के) ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर की ओर ले गए। लास्ट में रही सही कसर रिंकू सिंह (नाबाद 48 रन, 22 गेंद, दो चौके, पांच छक्के) ने पूरा कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों के आगे जिम्बाब्वे की टीम की एक नहीं चली और पूरी टीम 18.4 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से गेंदबाजी में मुकेश कुमार (37/3), आवेश खान (15/3), रवि विश्वोई (11/2) और वाशिंगटन सुंदर (28/1) ने विकेट चटकाए। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के कोई भी गेंदबाजों को नहीं बख्शा और जमकर कुटाई की। इस युवा खिलाड़ी ने अपना दूसरा टी20 मैच खेलते हुए 46 गेंदों में शानदार और जानदार शतक लगाकर भारत की तरफ से सबसे कम बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। अभिषेक ने लगातार तीन छक्के जड़कर शतक जमाया। शानदार शतक लगाने के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

यह भी पढ़े : कल की हार का बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे से दूसरा T20 आज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...