IND vs ZIM 2nd T20: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 235 रनों का विशाल लक्ष्य

IND vs ZIM 2nd T20 : जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच (IND vs ZIM 2nd T20) खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ और भारत के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 234 रन बनाये हैं एवं जिम्बाब्वे को जीत के लिए 235 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।

IND vs ZIM 2nd T20: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक

हालांकि आज भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और 10 रन के स्कोर पर ही कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हो गये, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ ने भारत की पारी संभाली और दोनों मिलकर 137 रन जोड़े। ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताफानी पारी खेलते हुए मात्र 47 गेंदों में सात चौके और 8 छक्के जड़ते हुए 100 रन बनाये। इसके बाद बाकी के काम गायकवाड़ और रिंकू सिंह ने कर दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाकर 77 रन बनाये, जबकि रिंकू सिंह ने 22 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के जड़ते हुए 48 रन बनाये।

IND vs ZIM 2nd T20:

इससे पहले कल इसी मैदान में खेले गए पहले टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 13 रन से हरा दिया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिम्बाब्वे की टीम ने भारत के सामने मात्र 116 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारती टीम ने इस मामूली लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाया  था और भारत को 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

इस टी20 मैच में भारत के तीन बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू किया था। लेकिन तीनों ही कुछ खास नहीं कर पाए थे और सस्ते में पवेलियन लौट गये थे। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोल आउट हुए, जबकि रियान पराग ने 2 रन और ध्रुव जुरेल ने मात्र छह रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।

Ara Murder Case: रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में मुख्य...

Ara Murder Case: भोजपुर जिले में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के...

Jharkhand Heritage School: झारखंड में 100 साल पुराने सरकारी स्कूलों की...

झारखंड में 100 साल से अधिक पुराने सरकारी स्कूलों की पहचान होगी। शिक्षा विभाग ने जिलों से एक सप्ताह में स्थापना वर्ष, यू-डायस कोड...

Pawan Singh Akshara Singh News: मुंगेर में पवन सिंह ने अक्षरा...

Pawan Singh Akshara Singh News, मुंगेर: भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने बिहार के मुंगेर में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री और...