बिहार में मौसम का कहर, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 10 की मौत

पटना : बिहार में मानसून पूरी तरह से दस्तक दे चुका है। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। साथ ही बारिश के बीच आकाशीय बिजली जानलेवा साबित हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में वज्रपात के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है। ये 10 मौतें नौ अलग-अलग जिलों में हुई हैं। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। आज यानी सोमवार को भी बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालंदा (2), वैशाली (1), भागलपुर (1), सहरसा (1), रोहतास (1), सारण (1), जमुई (1), भोजपुर (1) एवं गोपालगंज में एक व्यक्ति की मौत हुई है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

यह भी पढ़े : मोतिहारी व बेतिया में आज भारी बारिश का अलर्ट, बिहार में अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम, जानिये

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Potka News: चंपाई सोरेन की बेटी ने बुलाई अहम बैठक, पोटका...

Potka News: पूर्वी सिंहभूम के पोटका ब्लॉक में बुद्धिजीवियों के लिए एक अहम चर्चा मंच का आयोजन किया गया। इसकी अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई...

Patna Metro का विस्तार: मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन, Smart Card...

पटना मेट्रो के मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्री-पेड स्मार्ट कार्ड सेवा शुरू की। पूर्वी पटना के लाखों लोगों...

 Bihar में VB-G Ram Ji Scheme लॉन्च: 125 दिन रोजगार की...

बिहार में वीबी-जी राम जी योजना लागू। अब 125 दिन रोजगार की गारंटी, 15 दिन में काम नहीं मिलने पर बेरोजगारी भत्ता और भुगतान...