NCB ने हाइवा से 9 क्विंटल 90 किलो गांजा किया बरामद

औरंगाबाद : एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक हाइवा से 9 क्विंटल 90 किलो गांजा बरामद किया है. एनसीबी की टीम ने इस दौरान लाइनर समेत तीन गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. दिल्ली नारकोटिक्स टीम की सूचना पर पटना एनसीबी द्वारा औरंगाबाद में यह कार्रवाई की गयी है. औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज के पास एनसीबी की पटना टीम ने दिल्ली नारकोटिक्स की सूचना के आधार पर एक हाइवा को पकड़ा. हाइवा पर लदे 9 क्विंटल 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, वही लाइनर समेत तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया.

एनसीबी पटना की पांच सदस्यीय टीम की इस कार्रवाई में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गांजा जब्त किया गया. दिल्ली नारकोटिक्स की तरफ से मिले इनपुट के आधार पर पटना एनसीबी ने कार्रवाई की है. गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ की गई. इस बारे में जब एस पी कान्तेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने एसीबी के द्वारा 9 क्विंटल 90 किलो गांजा बरामद होने की बात कही है और 3 लोगो को गिरफ्तारी की बात भी कही है.

डेढ़ क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, घर में छुपाकर रखा था मादक पदार्थ

SSC CGL 2026: Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से, 15-15 मिनट की...

SSC CGL 2026 Tier-1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक होगी। 100 सवालों की परीक्षा में चारों सेक्शन के लिए 15-15 मिनट की...

TRAI New Rule: अब बिना Data के भी मिलेगा Voice-SMS Recharge,...

 TRAI ने Voice और SMS Only प्लान को लेकर नए नियम जारी किए हैं। डेटा वाले प्लान की समान अवधि का बिना डेटा विकल्प...

Sugar Price: रांची में थोक चीनी 14 रुपये सस्ती, फिर भी...

 रांची की थोक मंडी में चीनी का भाव 64 से घटकर 50 से 51 रुपये किलो हो गया है, लेकिन कई छोटी दुकानों में...