बांस से लोड ट्रक में छिपाकर त्रिपुरा से लाया जा रहा 8 क्विंटल गांजा जब्त, 5 गिरफ्तार

कटिहार : कटिहार में गांजा का बड़ा खेप नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और कुर्सेला पुलिस ने जब्त की है. तस्करी कर ले जा रहे गांजा नारकोटिक्स विभाग और पुलिस की सजगता से ही पकड़ में आयी है. इस कार्रवाई में पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है.

बड़ी बात यह है कि तस्कर त्रिपुरा से कंटेनर ट्रक में बांस की आड़ में छुपा कर गांजा के इस खेप को ले जा रहा था. मगर गांजा के खेप को खपाने से पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर नवाबगंज में इसे जब्त कर लिया गया. जब्त किए गए गांजा का वजन लगभग 8 क्विंटल है. चर्चा ये है उच्च क्वालिटी के गांजे का मूल्य लगभग 80 लाख के आसपास है.

बताते चलें शराबबंदी के बाद बिहार में गांजा की तस्करी जोरों पर है, और कुर्सेला इसका हब बनता जा रहा है. फिलहाल नारकोटिक्स के साथ संयुक्त रेड में गांजा के इस खेप की जब्ती को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है.

रिपोर्ट: श्याम

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिपटना 31°C 26°C 7.2 मिमी ओलों के साथ तूफान 11 किमी/घंनालंदा 31°C 26°C 9.1 मिमी ओलों के साथ तूफान 12 किमी/घंभोजपुर 31°C 27°C 1.7 मिमी आंधी-तूफान संभावित 13 किमी/घंबक्सर 32°C 26°C 0.6 मिमी आंधी-तूफान संभावित 8...

Bank Guarantee: रांची में 55.59 लाख की Fake Bank Guarantee का...

 रांची के हिंदपीढ़ी में 55.59 लाख रुपये की कथित फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर...

CGL Scam Jharkhand: CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID की बड़ी...

 CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने देवघर से पशुपालन विभाग के लिपिक सुधाकर कुमार को गिरफ्तार किया। दर्जनों चेकबुक और अहम दस्तावेज बरामद...