Monday, October 20, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

Aurangabad में सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति जख्मी

औरंगाबाद: औरंगाबाद में सड़क एक दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना औरंगाबाद के ओबरा दाउदनगर पथ के खरांटी पुल के समीप की है जहां एक बाइक में पीछे से अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद महिला बाइक से गिर गई जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति घायल हो गए।

मृतिका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई जबकि घायल व्यक्ति मनोज पासवान हैं। मामले में मृतिका के पति ने बताया कि वह अपनी बाइक से ओबरा में बैंक जा रहे थे तभी पीछे से एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद मृतिका बाइक से गिर कर घायल हो गई।

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे औरंगाबाद रेफर कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंप दिया गया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Patna में बस की चपेट में आया ट्रैक्टर, रोड पर पलटा ट्रैक्टर

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Related Posts

औरंगाबाद के सोन नदी में नाव पलटी, 17 लोग थे सवार,...

औरंगाबाद में सोन नदी में नाव पलटी, 17 लोग सवार थे, 10 लोग तैर कर निकले, एक किशोरी का शव मिला, छह लापता  औरंगाबाद :...

स्कूल वैन और बस में भीषण टक्कर, दर्जन भर बच्चे घायल,...

स्कूल वैन और बस में भीषण टक्कर, दर्जन भर बच्चे घायल, चार की हालत गंभीर औरंगाबाद : जिले के नगर थाना क्षेत्र के बाईपास रोड...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, मनाया राष्ट्रीय...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में  मनाया  औरंगाबाद : औरंगाबाद यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel