भागलपुर-मोतिहारी में सड़क दुर्घटना, बच्ची व पति-पत्नी की मौत

भागलपुर/मोतिहारी : बिहार के भागलपुर और मोतिहारी से सड़क दुर्घटना की खबर समाने आयी है। भागलपुर में एक बच्ची की मौत हो गई है जबकि मोतिहारी में पति-पत्नी की मौत हो गई है। भागलपुर में ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पिता गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कई टुकड़े में बट गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार खगड़िया से नवगछिया की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के बलहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

Goal 1 22Scope News

बच्ची की मौके पर ही हो गई मौत, पिता गंभीर रूप से घायल हैं

आपको बता दें कि हादसे में मौके पर बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस हादसे में चालक पिता गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मरने वाले की पहचान मोना कुमारी (10) के रूप में की गई है जबकि पिता रामशरण यादव गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जुटी हुई है। पिता-पुत्री दोनों सगे संबंधी के यहां गए हुए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। इधर, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी देखें :

मोतिहारी कार-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने एनएच-27 किया जाम

मोतिहारी जिले के पीपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआवा गांव के पास एनएच-27 पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चकबारा गांव निवासी 45 वर्षीय नागेंद्र प्रसाद और उनकी पत्नी 42 वर्षीय अंशु देवी के रूप में हुई है। दोनों विशुनपुरा गांव में एक पारिवारिक आयोजन से लौट रहे थे। बताया गया कि सड़क पार करते समय कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एनएचएआई की एम्बुलेंस से चकिया अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को जाम कर दिया।

Motihari Acc 22Scope News
मोतिहारी कार-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने एनएच-27 किया जाम

महुआवा कट के पास पुराना पुल ध्वस्त हो चुका है – ग्रामीण

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महुआवा कट के पास पुराना पुल ध्वस्त हो चुका है, लेकिन एनएचएआई ने बिना उचित निर्माण के सिर्फ गिट्टी डालकर सड़क बना दी, जो धंस गई है। इससे वहां लगातार वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि सड़क किनारे लगाए गए पेड़-पौधों की समय पर कटाई-छंटाई नहीं होने से दृश्यता बाधित होती है, जिससे दुर्घटनाएं और बढ़ रही हैं। सूचना पर पहुंची पीपरा पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और दोनों वाहनों को थाने लाया गया है।

यह भी पढ़े : ठेकेदारी के विवाद में हुई थी हत्या, 3 गिरफ्तार, जिला परिषद सदस्य फरार

राजीव ठाकुर और सोहराब आलम की रिपोर्ट

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...

Manisha Srivastava National Award: लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह...

Manisha Srivastava National Award, पटना: बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव को संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खां राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2025’...