Advertisment

मारी गोली एसमएस भेज कर कहा बॉडी उठा लो…..

रांची:  वेद प्रकाश को गोली मारने के बाद शूटर ने कुछ ही देर के बाद वेद के करीबी रिश्तेदार को एसएमएस किया था। एसएमएम में लिखा था कि मेरे उपर हाथ उठाया था उसका बदला मैंने ले लिया।

वेद को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी हैं। जाकर बाडी उठा लो। पुलिस को मोबाइल नंबर मिल गया है। पुलिस उस नंबर का सत्यापन कर रही है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि एक व्यक्ति के द्वारा पिछले कुछ दिनों से बाजार में अफवाह फैलाया जा रहा था कि वेद की हत्या होगी। पुलिस को उस व्यक्ति का नाम और पता मिल गया है। लेकिन वह फरार है।

पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस धीरज मिश्रा की तलाश में रांची व बक्सर में छापेमारी कर रही है। इस पूरे मामले में पुलिस को धीरज मिश्रा पर शक है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पूर्व पार्षद वेद प्रकाश की पत्नी के बयान पर दो ठेकेदार विकास सिंह व गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी हुई है।

प्राथमिकी के आधार पर पुलिस दोनों ठेकेदार भाइयों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इसके अलावा सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वेद प्रकाश का जिस जिस व्यक्ति से विवाद हुआ था सभी का सत्यापन किया जा रहा है। शालीमार बाजार से लेकर रथ मेला का टेंडर में जितने लोग शामिल थे सभी का डिटेल खंगाला जा रहा है।

वेंटिलेटर पर है वेद प्रकाश, स्थिति गंभीर पारस अस्पताल में जब से वेद प्रकाश भर्ती हैं तक से ही उनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। डाक्टरों ने बताया कि वेद प्रकाश के शरीर से गोली निकाल दी गई है। वेद को आब्जर्वेशन में रखा गया है। वेद की स्थिति अभी ठीक नहीं है।

Bihar Investment News: 51,600 करोड़ के MoU से बदलेगी बिहार की...

बिहार में 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ MoU हुआ। स्टील, टेक्सटाइल, न्यूक्लियर एनर्जी और फार्मा सेक्टर...

SC ST Reservation Update: SC में केंद्र का बड़ा बयान, एससी...

SC ST Reservation Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एससी और एसटी में OBC की तरह Creamy Layer लागू नहीं की...

NEET UG Exam Update: CBT Mode और दो चरणों में परीक्षा...

NEET UG Exam Update: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि NEET UG परीक्षा CBT मोड या JEE की तर्ज पर दो चरणों...