Advertisment

पति ने कमरा बंद कर पत्नी को मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी

गया : बिहार के गया में पति ने ही अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घर के कमरे को बंद कर वारदात को अंजाम दिया गया। महिला विकास मित्र के पद पर कार्यरत थी। वही, पति द्वारा पत्नी की गोली मारकर हत्या की घटना की जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फरार हुए आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है।

गया में महिला विकास मित्र की उसके पति ने ही गोली मारकर की हत्या

गया में विकास मित्र के पद पर रही महिला की उसके पति ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गया जिले के अतरी थाना के टेटुआ गांव की है। घटना की जानकारी होते ही अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल को संरक्षित करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल एवं तकनीकी टीम साक्ष्य संकलन करने में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतका की पहचान सुषमा देवी के रूप में हुई है जो कि टेटुआ गांव की है

मृतका की पहचान सुषमा देवी 32 वर्ष के रूप में हुई है। अतरी थाना के टेटुआ गांव में यह घटना हुई। वहीं, आरोपित पति का नाम रमेश सिंह है, जो कि घटना के बाद फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, रमेश सिंह बुधवार को अपने घर में आया और अपनी पत्नी सुषमा देवी को जबरन कमरे में ले गया। कमरा बंद करने के बाद उसने अपनी पत्नी सुषमा देवी की गोली मार कर हत्या कर दी। सीने के पास गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद पति रमेश सिंह ने दरवाजा खोला और मौके से भागने में सफल हो गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, पोस्मार्टम के लिए भेजा मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल

वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का दावा है, कि जल्द ही आरोपित पति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। सुषमा देवी अतरी प्रखंड के पंचायत की विकास मित्र के रूप में कार्यरत थी। पति द्वारा पत्नी की हत्या की घटना के बाद इलाके के लोग सन्न हैं। वहीं, सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, पति को अपनी पत्नी का किसी और के साथ प्रेम-प्रसंग चलने का शक हुआ था। इसी को लेकर वह गुस्से में था। गुस्से में आने के बाद ही कमरे में बंद कर अपनी पत्नी को गोली मार दी।

यह भी देखें :

महिला की पति ने गोली मारकर की हत्या – SSP आनंद कुमार

हालांकि, पुलिस ने अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस की कार्रवाई चल रही है। इस संबंध में गया एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि अतरी थाना के टेटुआ गांव में एक महिला की उसके पति ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। एफएसएल और टेक्निकल सेल की मदद से मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपित पति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़े : काली पहाड़ी और भुसिया के जंगल से 10 किलो का दो ID बरामद…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Assembly Student Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर झारखंड विधानसभा...

Jharkhand Assembly Student Protest: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

Ranchi ACB Property Complaint: चंद्रप्रकाश चौधरी-नवीन जायसवाल की संपत्ति को लेकर...

Ranchi ACB Property Complaint: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की संपत्ति से जुड़ी शिकायत के मामले...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह : CM सम्राट चौधरी...

पटना में शहीद दिवस पर राजकीय समारोह: CM सम्राट चौधरी और कैबिनेट मंत्रियों ने सात अमर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि पटना : बिहार की राजधानी...