सीबीआई की टीम एक बार फिर पहुंची हजारीबाग

हजारीबाग: नीट यूजी पेपर लीक मामले में लगातार जांच जारी है , सीबीआई की टीम कई बार हजारीबाग का दौरा कर चुकी है,एक बार फिर सीबीआई के डीएसपी स्तर के अधिकारी ओएसिस स्कूल पहुंचे.

स्कूल में आयोजित हुई परीक्षा से संबंधित कई फाइलें, रजिस्टर और कागजात की लगभग एक घंटे तक जांच की. परीक्षा लीक मामले में सीबीआइ की टीम पिछले 25 जून से अबतक एक दर्जन से अधिक बार जांच-पड़ताल के लिए स्कूल पहुंची है.

कई शिक्षकों से भी सीबीआइ ने पूछताछ की है, सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम शहर के कुछ बड़े होटलों में तीन मई से पांच मई 2024 तक ठहरनेवाले ग्राहकों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. इस दौरान कौन-कौन लोग होटल में ठहरे, रजिस्टर में इंट्री आदि का अवलोकन टीम ने किया. सूत्रों ने बताया कि डीवीसी के सर्किट हाउस में होटल संचालकों को बुलाकर भी सीबीआइ ने पूछताछ की. सीबीआइ होटलों में गोपनीय तरीके से प्रतिदिन जांच कर रही है.

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...